Hindi NewsUP NewsलखनऊFriendship with intermediate student sexual exploitation and then abortion young man arrested
इंटर की छात्रा से दोस्ती, यौन शोषण और फिर कराया गर्भपात, युवक गिरफ्तार

इंटर की छात्रा से दोस्ती, यौन शोषण और फिर कराया गर्भपात, युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

राजधानी लखनऊ में इंटर की छात्रा से दोस्ती कर यौन शोषण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने छात्रा को दवा खिला कर उसका गर्भपात कर दिया था।

Dec 27, 2023 02:39 pm ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ के पारा में इंटरमीडियट की छात्रा का यौन शोषण करने और फिर उसका गर्भपात कराने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे अक्सर मारपीट भी करता था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, काकोरी पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।  इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा के मुताबिक आरोपी की पहचान निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में है। पीड़िता ने बताया कि हर्ष से उसकी दोस्ती थी। उसने इसका फायदा उठाते हुये यौनशोषण किया। गर्भवती होने पर धोखे से उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद छात्रा ने हर्ष से बातचीत करना बंद कर दिया पर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह छात्रा को धमकाते हुए मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर ही पीड़िता ने पारा कोतवाली में एफआईआर करायी थी।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भेजे मैसेज
काकोरी निवासी महिला एक धार्मिक स्थल में खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता के मुताबिक मुजफ्फरनगर पलिया निवासी नईम काफी वक्त से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल पर मैसेज भेजे। जवाब नहीं देने पर रास्ता रोक कर धमकाने लगा। यह आरोपी लगाते हुए पीड़िात ने काकोरी कोतवाली में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आरोपी नईम को गिरफ्तार किया गया है। 

किशोरी से अभद्रता करने पर गिरफ्तार 
इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक एल्डिको उद्यान निवासी सचिन कुमार को द्वारिकापुरी से पकड़ा गया। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर धमकी देते हुए सचिन भाग निकला था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।                               
 

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;