जून का निशुल्क राशन 25 मई से बंटेगा
Lucknow News - जून के निशुल्क राशन का वितरण 25 मई से 10 जून तक होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो। शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1967 और 1800-1800-150 पर संपर्क करें। अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी के जरिए राशन वितरित किया जाएगा।

जून के निशुल्क राशन का वितरण 25 मई (सोमवार) से 10 जून तक सुबह छह से रात नौ बजे तक होगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलेगा। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर राशन की दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी कहीं का भी कार्डधारक किसी भी कोटे के दुकान से राशन ले सकेंगे।
वितरण के अंतिम दिन 10 जून को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए राशन वितरित किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


