करीब 20 फीसदी दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन, खाली हाथ लौटे कार्डधारक
Lucknow News - अप्रैल माह के पहले दिन नि:शुल्क राशन वितरण में 200 से अधिक दुकानों पर गेहूं और चावल नहीं पहुंचा। इस कारण कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकारियों का दावा है कि एक-दो दिनों में सभी दुकानों पर राशन पहुंच जाएगा। वितरण 6 से 20 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है।

अप्रैल माह के नि:शुल्क राशन वितरण के पहले दिन सोमवार को तमाम कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। राशन उठान में देरी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 200 से अधिक कोटे की दुकानों तक गेहूं व चावल नहीं पहुंचा। इस कारण इन दुकानों से वितरण नहीं हो सका। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक-दो दिनों में सभी दुकानों तक राशन पहुंच जाएगा। इस माह राशन का वितरण छह से 20 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। वितरण के पहले दिन शहर के आलमबाग व चिनहट समेत अन्य क्षेत्रों में मिला कर करीब 20 फीसदी दुकानों में राशन नहीं पहुंचा।
कहीं चावल पहुंचा तो कहीं गेहूं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित और भी बद्तर दिखी। मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर व मॉल ब्लाक की सैकड़ो दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा। सुबह से ग्रामीण कोटे ही दुकानों पर आते और राशन न आने की बात सुनकर लौट जाते। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार वितरण जल्दी शुरू हो गया है। अधिकतर दुकानों पर राशन पहुंच गया है। बची हुई दुकानों पर एक-दो दिनों में राशन पहुंच जाएगा।राशन की कुल दुकाने - 1191ग्रामीण क्षेत्र में - 622शहरी क्षेत्र में - 569कुल राशन कार्ड - 7,50430पात्र गृहस्थी कार्ड - 700319अंत्योदय कार्ड - 50111
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


