हजाराबाग उदासीन आश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - ठाकुरगंज में संगत बाबा हजाराबाग उदासीन आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। महा मंडलेश्वर स्वामी हरि प्रकाश ने बताया कि शिविर में शुगर, बीपी, आंख समेत अन्य जांचें की गईं और दवाएं भी वितरित की गईं। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने का महत्व बताया।

ठाकुरगंज स्थित संगत बाबा हजाराबाग उदासीन आश्रम में महा मंडलेश्वर स्वामी हरि प्रकाश उदासीन और महंत स्वामी हरेंद्र मुनि के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। स्वामी हरि प्रकाश ने बताया कि शिविर में शुगर, बीपी, आंख समेत अन्य प्रकार की जांचें की गईं। लोगों को दवाएं भी दी गईं। स्वामी हरि प्रकाश ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वामी हरेंद्र मुनि ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम मंदिर में किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


