मलिहाबाद से 650 श्रद्धालु नि:शुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

Apr 08, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मलिहाबाद के पूर्व सभासद नरेंद्र यादव काटू ने 650 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा का आयोजन मलिहाबाद चौराहे पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं को बसों में बैठाकर विदा किया गया। यात्रा की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई और इसे 11 बार आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।

मलिहाबाद से 650 श्रद्धालु नि:शुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

मलिहाबाद, संवाददाता। भक्ति और समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मलिहाबाद के पूर्व सभासद नरेंद्र यादव काटू ने बुधवार को 650 श्रद्धालुओं के जत्थे को नि:शुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। मलिहाबाद चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में सात निजी बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए विदा किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा की शुरुआत सुबह बुढ़िया शिवालय में पूजा-अर्चना के साथ हुई। वहां से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पैदल मलिहाबाद चौराहे तक पहुंचे। जहां पर उन्हें बसों में बैठाया गया।

आयोजक नरेंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों को 11 बार नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में यह छठी यात्रा है। पांच दिनों की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, जितेंद्र अवस्थी, अमनेश कश्यप सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।