Lucknow News: फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले 80 हजार
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: बीकेटी, संवाददाता। जानकीपुरम निवासी सनी कुमार वैश्य के मुताबिक कार्तिक इंटरप्राइजेज नाम से उसका

Lucknow News: जानकीपुरम निवासी सनी कुमार वैश्य के मुताबिक कार्तिक इंटरप्राइजेज नाम से उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की बीकेटी शाखा में है। आरोप है कि खाते से पिछले साल 26 अगस्त को 30 हजार और इस साल 20 मार्च को 50 हजार रुपए यानी कुल 80 हजार रुपए निकाले गए। पीड़ित का कहना है कि दोनों निकासी उसकी जानकारी और अनुमति के बिना हुई। सनी ने बैंक के सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार समेत कुछ अन्य लोगों पर कथित मिलीभगत का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रकम निकालने के लिए उसके हस्ताक्षर की कूटरचना की गई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने, रुपए वापस दिलाने की मांग की है।


