
लखनऊ में फर्जी फर्म का खुलासा, करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहा था कारोबारी
Lucknow News - लखनऊ में सहायक आयुक्त अनुपम सिंह ने फर्जी दस्तावेज पर फर्म का पंजीकरण कराने वाले कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने 26.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया और 4.81 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। फर्म का कोई अस्तित्व नहीं मिला और मामले की जांच जारी है।
राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त अनुपम सिंह ने नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक फर्जी फर्म का पंजीकरण कराने के आरोप में महाराष्ट्र के एक कारोबारी के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान अक्षय अरुण जोहरे (जलगांव, महाराष्ट्र निवासी) के रूप में हुई है, जिसने कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी के पते पर "मेसर्स एके इंटरप्राइजेज" नाम की फर्म (कैंवस पेंटिंग और स्टेशनरी से संबंधित) का काम करवाया था।

सहायक आयुक्त सिंह के अनुसार, जांच में पता चला कि दिए गए पते पर यह फर्म मौजूद नहीं थी, और रजिस्ट्रेशन के लिए अपलोड किए गए सभी दस्तावेज़ जाली थे। इस फर्जी फर्म के जरिए आरोपी ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 26.76 करोड़ का कारोबार दिखाया है। इस कारोबार के माध्यम से, उसने जीएसटी रिटर्न (GSTR-1) दाखिल करते समय केंद्र और राज्य सरकारों को करीब 4.81 करोड़ के राजस्व का चूना लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर फर्म मालिक के खिलाफ जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल और टैक्स चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इंस्पेक्टर पीके सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




