निदेशक भाइयों की 6.48 करोड़ की संपति कुर्की के आदेश

Apr 06, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -पुलिस दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है -सैनिकों को सस्तेदामों

निदेशक भाइयों की 6.48 करोड़ की संपति कुर्की के आदेश

मोहनलालगंज, संवाददाता।सैनिकों को सस्ते दामों पर जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले इन्फ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनोद उपाध्याय व प्रमोद उपाध्याय की अर्जित की गई 6.48 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क करने के आदेश हुए हैं। यह आदेश थाना प्रभारी नगराम की रिपोर्ट से संतुष्ट होकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की कोर्ट ने दिए हैं।मोहनलालगंज कस्बे में इन्फ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनोद उपाध्याय व उसके भाई प्रमोद उपाध्याय निवासी राजागांव खरौनी, बलिया जो वर्तमान समय में ओमेक्स सिटी में रहकर मोहनलालगंज में कान्हा उपवन नाम से प्लाटिंग शुरू की थी। सैनिकों को सस्तेदामों पर जमीन देने के नाम पर दोनों भाइयों ने ठगी की।

दोनों भाइयों के नाम मोहनलालगंज सहित अन्य थानों पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में कुल 66 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने के साथ गैंगेस्टर में भी कार्रवाई कर चुकी है। पूरे मामले में थाना प्रभारी नगराम की रिपोर्ट पर सोमवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एंव व्यवस्था) की कोर्ट ने अपराध से अर्जित संपति 6 करोड़ 48 लाख तीस हजार दो सौ पचास रुपये को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत राज्य के पक्ष में कुर्क किए जाने का आदेश किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।