Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFraudsters Swindle Businessman of 60 Lakhs in Crypto Trading Scam
मुनाफे का लालच दे जालसाजों ने 60 लाख हड़पे

मुनाफे का लालच दे जालसाजों ने 60 लाख हड़पे

संक्षेप:

Lucknow News - विकासनगर थाने में पीड़ित कारोबारी ने दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम

Nov 22, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने एक कारोबारी से 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को लालच देकर पहले टेलीग्राम पर फंसाया गया, फिर क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रुपये जमा करा लिए। मुनाफा देख पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो ग्रुप से बाहर कर दिया गया। ठगी का शक होने पर पीड़ित ने विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विकासनगर इलाके के सेक्टर-5 निवासी अनिल कुमार द्विवेदी के मुताबिक 5 जून को टेलीग्राम पर जेयूजीवीजेआरजी आईडी से मैसेज आया। इस मैसेज में क्रिप्टो ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई थी। संपर्क करने पर जालसाज ने ट्रेडिंग पर मुनाफे का लालच दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद गूगल इक्यूटस 917 ग्रुप पर जोड़ दिया गया। ग्रुप पर कुछ अन्य आईडी पर भी उन्हें निवेश करने के लिए कहा गया। अनिल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने छोटी रकम लगाई तो काफी फायदा हुआ। उसके बाद उन्होंने अपने चार बैंक खातों से 60 लाख रुपये क्रिप्टो में निवेश कर दिए। लिंक के माध्यम से भेजे गए एप पर मुनाफा 65 लाख दिखाने लगा। मुनाफा देखकर उन्होंने विड्राल का अनुरोध किया। इसपर उनसे पांच लाख रुपये टैक्स जमा करने को कहा गया। पीड़ित ने और रुपये जमा करने से मना कर दिया तो उनको ब्लाक कर दिया गया। इस बीच 13 नवंबर को जालसाज ने इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर संपर्क कर 36 लाख रुपये वापस कराने के नाम पर 80 हजार रुपये फिर मांगे, लेकिन ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसओ आलोक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।