चार के खातों से 7.17 लाख पार किए

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में जालसाजों ने निजी कंपनी के अधिकारियों और अधिवक्ताओं के खातों से 7.17 लाख रुपए चोरी कर लिए।

चार के खातों से 7.17 लाख पार किए

लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने निजी कंपनी अधिकारी व अधिवक्ता समेत चार के खातों से 7.17 लाख रुपए पार कर दिए।वजीरगंज के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित अंबर पैकेजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एपीआईपीएल) में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया मार्ट साइट पर मक्के का स्टार्च पाउडर की आपूर्ति के लिए सप्लायर खोज रहे थे। पुणे की राधा इंटरप्राइजेज के कर्मी राहुल ने कॉल की। पीड़ित ने काफी सामान बुक कर दिए गए खाते में 25 मई को एडवांस 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद नंबर बंद आने पर पीड़ित ने पड़ताल की तो ठगी का पता चला। वहीं, जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 निवासी अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह के खाते से छह बार में 1,01,095 रुपये पार कर दिए।

उधर, गोमतीनगर विस्तार के विस्तारखंड-6 निवासी रेखा वाल्मीकि के खाते से पांच बार में 86,099 रुपये निकाल लिए। नाका के मोतीनगर खासबाग कॉलोनी नारंग एंड सिन्हा अपार्टमेंट निवासी सीमा आलोक वाष्र्णेय को झांसा देकर ठग ने 30 हजार रुपये खाते हड़प लिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।