निवेश के नाम पर युवती ने साढ़े 28 लाख रुपए ऐंठे
लखनऊ में एक युवती ने मैट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर 28.60 लाख रुपए का निवेश कराने का झांसा दिया। जब पीड़ित ने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो युवती ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। अन्य मामलों में प्रापर्टी...

लखनऊ, संवाददाता। मैट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर युवती ने निवेश का झांस देकर 28.60 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच क रही है। जानकीपुरम निवासी नितेश सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले मैट्रोमोनियल साइट पर एक युवती से उनका परिचय हुआ था। युवती ने अपना नाम ओजस्वी सिंह बताया था। युवती ने ड्रीमविन डॉट कॉम पर निवेश पर फायदे का झांसा दिया। बातों में आकर उन्होंने नौ बार में 28.60 लाख रुपए निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद एप पर मुनाफा दिखने लगा। मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो युवती ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश यादव के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जमीन दिलाने का झांसा देकर पांच लाख ऐंठे जमीन दिलाने का झांसा देकर प्रापर्टी डीलर ने महिला से पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पारा के डिप्टीखेड़ा स्थित सत्यम सिटी निवासी सरोज कुमारी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सुधीर शुक्ला, एमपी आजाद व रवि अग्निहोत्री ने सलेमपुर पतौरा में जमीन दिलाई। जमीन पसंद आने पर पांच लाख रुपये दिए थे। रुपए लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री करने के नाम पर टालमटोल करने लगे। जालसाजों ने चार के खाते से 3.49 लाख उड़ाए जालसाजों ने चार लोगों के खाते से 3.49 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों ने गाजीपुर, अलीगंज, कैंट और बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शक्तिनगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक सामान रिटर्न के लिए गूगल पर फ्लिपकार्ट का नंबर सर्च किया। इसी दौरान 13 अगस्त को उनके पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने बातों में उलझाकर जानकारी ली। उसके बाद खाते से 98 हजार रुपये निकल गए। वहीं, अलीगंज सेक्टर-बी निवासी सुयश नारायण ने बताया कि जालसाज ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनके 1.50 लाख ऐंठ लिए। उधर, कैंट के सदर स्थित रामदास का हाता निवासी रामकृष्ण शुक्ला के मुताबिक फोनकर्ता ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से करीब 70 रुपये निकल गए। साथ ही खरगापुर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी ज्योति ने मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। संपर्क कर जालसाज ने बहाने से 30 हजार ट्रांसफर करा लिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


