NEET ठगी का इंटरनेशनल रैकेट, सात देशों में घूमे ठग ने सितारों के साथ कराए थे शो
Lucknow News - प्रेम शंकर, जो नीट (यूजी-पीजी) पास कराने और मेडिकल में दाखिले के नाम पर ठगी करता था, ने कई देशों की यात्रा की और गोरखपुर में ठगी का ऑफिस चलाया। वह एक साल पहले पटना जेल में बंद था, लेकिन पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से कूदकर भाग निकला। उसके पास कई फर्जी दस्तावेज भी थे।

नीट (यूजी-पीजी) पास कराने और मेडिकल में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सरगना प्रेम शंकर सात देशों की यात्राएं कर चुका है। उसने गोरखपुर और बनारस में कोचिंग चलाई और वहीं पर ठगी का ऑफिस भी चलाता था। छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास जीतने के लिए उसने गोरखपुर में फिल्म अभिनेता गोविंदा, अभिनेत्री प्रिटी जिंटा और तमाम अन्य को बुलाकर कई शो कराए। यह जानकारी इंस्पेक्टर साइबर थाना ब्रजेश कुमार यादव ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रेम शंकर बहुत लग्जरी जीवन जीता था। वह लंबे समय तक वियतनाम, रूस, स्वीटजरलैंड, थाईलैंड और सिंगापुर समेत कई अन्य देशों में रहा। उसके पास कई अलग-अलग नाम-पते के पासपोर्ट की भी जानकारी मिली है। उनकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। वह विदेशों और देश के विभिन्न राज्यों में जब जाता तो पांच सितारा होटलों में रुकता था। सड़क से जाने के लिए किराए पर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां मंगाता था। उसने जालसाजी के रुपये से दिल्ली, बनारस, पटना, औरंगाबाद में कई संपत्तियां खरीदीं हुई है।
पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से कूदकर भागा था प्रेम शंकर
इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रेम शंकर एक साल पूर्व पटना जेल में बंद था। पुलिस अभिरक्षा में उसे ट्रेन से पटना से सहारनपुर पेशी पर ले जाया जा रहा था। पेशी पर जाते समय वह ट्रेन से कूदकर भाग निकला था। पटना पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। उधर, प्रेम शंकर लखनऊ में कठौता झील के पास आफिस खोलकर लोगों से ठगी कर रहा था। मुकदमा दर्ज होने पर घटना की जानकारी हुई। संतोष की आईडी से बनवाए फर्जी दस्तावेज प्रेमशंकर से पूछताछ में पता चला कि उसकी मुलाकात पटना जेल में संतोष से हुई थी। वहीं पर दोनों ने ठगी की पूरी योजना बनाई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


