
सीमेंट सप्लाई का झांसा देकर 10.60 लाख ऐंठे
Lucknow News - लखनऊ में एक जालसाज ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का वेंडर बनकर मेगा इंफ्रा डेवलपर्स के अकाउंटेंट से 10.60 लाख रुपए ठग लिए। जब माल नहीं आया, तो अकाउंटेंट ने जांच की, और पता चला कि विक्रम नाम का कोई वेंडर...
लखनऊ, संवाददाता अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का वेंडर बनकर सीमेंट सप्लाई का झांसा देकर जालसाज ने रियल एस्टेट कंपनी के अकाउंटेंट से 10.60 लाख रुपए ऐंठ लिए। तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। विक्रांत खंड-1 स्थित मेगा इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी में अभिषेक चटर्जी अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक के मुताबिक कंपनी द्वारा भोपाल में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीमेंट सप्लाई के लिए वह गूगल सर्च कर रहे थे। तभी उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने अपना परियच अल्ट्रा सीमेंट लिमिटेड के वेंडर विक्रम के रूप में बचाया। रेट तय हाने के बाद उन्होंने जालसाज द्वारा बताए खाते में 10.60 लाख रुपए ऐंठ लिए।

तय समय बीतने के बाद भी माल न पहुंचने पर उन्होंने विक्रम का फोन मिलाया तो उसका फोन स्विच ऑफ था। शक होने पर उन्होंने कंपनी में संपर्क किया तो पता चला कि विक्रम नाम का कोई वेंडर नहीं है। बैंक में जानकारी पर पता चला कि जिस खाते में रुपये गए हैं। वह किसी राहुल सोनकर के नाम से कोलकाता में संचालित हो रहा है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




