Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFraudster Impersonates High Court Lawyer Swindles 7 16 Lakhs from Victims
हाईकोर्ट का अधिवक्ता बता मकान, नौकरी के नाम पर दो से 7.16 लाख ठगे

हाईकोर्ट का अधिवक्ता बता मकान, नौकरी के नाम पर दो से 7.16 लाख ठगे

संक्षेप:

Lucknow News - एक जालसाज ने खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर दो लोगों से 7.16 लाख रुपये ठगे। रायबरेली और अमेठी के पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। कोर्ट के आदेश पर मामला चिनहट थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी ने नौकरी और मकान दिलाने का वादा किया था।

Jan 01, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर जालसाज के आरोपी ने मकान, नौकरी दिलाने और जमीन दाखिल खारिज का मामला हल कराने के नाम पर दो लोगों से 7.16 लाख रुपये ऐंठ लिए। रायबरेली और अमेठी निवासी दो पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तो कोर्ट के आदेश पर चिनहट थाने में मामला दर्ज किया गया। रायबरेली के हरचंदपुर निवासी आशीष कुमार तिवारी के मुताबिक कुछ साल पहले रायबरेली के इस्माइलमऊ गौरा निवासी आशीष दीक्षित से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को हाईकोई का अधिवक्ता बताया था। कुछ दिन बाद आशीष दीक्षित ने उन्हें बताया कि लखनऊ में आवास विकास का एक मकान और प्लॉट बिकाऊ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह कम कीमत पर दिला देगा। मकान दिखाने की बात कहकर जालसाज ने उन्हें हाईकोर्ट गेट नंबर-6 पर बुलाया। पीड़ित आशीष अपनी पत्नी संगीता के साथ पहुंचे तो आरोपी ने मकान दिखाया। पसंद आने पर करीब 1.50 लाख रुपये एडवांस दिए। साथ ही स्टांप व रजिस्ट्री खर्चे के नाम पर एक लाख और लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके छोटे भाई हरीश की पीएनबी में नौकरी दिलाने के नाम पर भी 2.23 लाख रुपये लिए। मकान व नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने अपने 4.73 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। रुपये मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने धमकियां दी। दाखिल खारिज के नाम पर 2.43 लाख वसूले वहीं, अमेठी जनपद के अमरौली स्थित ग्राम सिठौली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि अगस्त 2023 में एक दोस्त के माध्यम से कथित अधिवक्ता आशीष दीक्षित से मुलाकात हुई थी। उसने पुश्तैनी जमीन का दाखिल खारिज कराने का वादा किया और उन्हें दस्तावेज के साथ हाईकोर्ट गेट पर बुलाया। आरोपी ने उनसे पेपर व जज के नाम पर कई बार में 2.43 लाख रुपये ले लिए। काम न होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी आशीष ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आशीष दीक्षित व उसकी पत्नी काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।