नौकरी का झांसा दे तीन दोस्तों से ठगे 2.40 लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के सआदतगंज में अलजोहा टूर एंड ट्रेवेल्स के जालसाजों ने बिहार के तीन दोस्तों से अजरबैजान में नौकरी का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये ठग लिए। दोस्तों को नौकरी का वीजा और टिकट देने के बाद, उन्हें दिल्ली में पता चला कि उनका टिकट कैंसल हो गया था।

नौकरी का झांसा दे तीन दोस्तों से ठगे 2.40 लाख

लखनऊ,संवाददाता। सआदतगंज स्थित अलजोहा टूर एंड ट्रेवेल्स का कार्यालय खोलकर जालसाजों ने अजरबैजान में नौकरी का झांसा देकर बिहार के तीन दोस्तों से ढाई लाख ठग लिए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।बिहार के गोपालगंज स्थित ग्राम बोधाछापर निवासी नमी यादव ने बताया कि वे और साथी ओमप्रकाश शाही निवासी गोपालगंज और अंशुमन राय निवासी सिवान खाड़ी देश में नौकरी के लिए इच्छुक थे। इसी दौरान उन्हें अलजोहा टूर एंड ट्रेवेल्स का पता चला। संपर्क करने पर इश्तियाक खान ने उन्हें बात करने के लिए सआदतगंज के गरीब नवाज काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पर बुलाया। मार्च माह में तीनों दोस्त वहां पहुंचे।

इस दौरान उनकी मुलाकात इश्तियाक खान, आसिफ खान और गुड्डू खान से हुई। आरोपियों ने अजरबैजान में कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। मार्च और अप्रैल माह में आरोपियों ने नौकरी का वीजा व टिकट के नाम पर 2.40 लाख रुपये खातों में लिए। उसके बाद तीनों को 20 अप्रैल को अजरबैजान का एयरटिकट दिया। तीनों साथी दिल्ली पहुंचे। वहां तीन दिन रुकने के बाद पता चला कि टिकट कैंसल हो गया था। पीड़ितों ने फोन किया तो तो नंबर बंद मिला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।