
फ्लैट दिलाने के नाम एलआईयू दरोगा समेत चार से 36.40 लाख ऐंठे
Lucknow News - लखनऊ में एक जालसाज ने एलआईयू के दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों से फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 36.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ललित तिवारी ने रजिस्ट्रेशन और सत्यापन के नाम पर पैसे लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं...
लखनऊ, संवाददाता जालसाज ने एलआईयू में तैनात दरोगा, तीन पुलिस कर्मियों व एक अन्य को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनसे 36.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार और गोसाईगंज थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। दरोगा जगदीश सिंह रायबरेली में एलआईयू में तैनात हैं। जगदीश के मुताबिक 2023 में उनकी मुलाकात मूलरूप से अमेठी के संग्रामपुर निवासी ललित तिवारी से हुई थी। ललित गोमतीनगर विस्तार के मलेसेमऊ स्थित एसएसबी बिल्डिंग में रहता था। आरोपी ललित ने एसएसबी बिल्डिंग में ही फ्लैट दिलाने का झांसा दिया था। जगदीश ने हामी भरने के साथ ही परिचित एटा के थाने में तैनात कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल आदर्श त्रिपाठी, गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप पटेल से कराई थी।

आरोपी ने रजिस्ट्रेशन व सत्यापन के नाम पर चारों से अगस्त से लेकर सितंबर 2023 तक 11.40 लाख रुपये ले लिए। बचे हुए हुए रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई। तय समय पूरा होने पर रजिस्ट्री कराने के नाम पर वह आनाकानी करने लगा। उधर, मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट निवासी कारोबारी मो. अब्दुल्ला सिद्दीकी के मुताबिक वर्ष 2017 में गोसाईगंज निवासी एसएसएन इंफ्रा के डायरेक्टर एसके वाजपेयी व दिलशाद से हुई। दोनों ने उन्हें मोहनलालगंज के गोरिया कला गांव में 14 प्लाट दिलाने की बात कही थी। बात तय होने पर अब्दुल्ला ने दोनों को 25 लाख एडवांस में दिए थे। बची रकम रजिस्ट्री होने पर देने की बात तय हुई थी। मगर आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


