शिवकाशी इंफ्रा सिटी के संचालक पर डेढ़ करोड़ की ठगी का केस

Feb 28, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - वाराणसी में शिवकाशी इंफ्रासिटी के संचालक पंकज कुमार के खिलाफ 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पंकज ने 15-20 बीघा जमीन दिलाने का दावा किया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद पंकज ने केवल 31 लाख रुपये वापस किए और जान से मारने की धमकी दी।

शिवकाशी इंफ्रा सिटी के संचालक पर डेढ़ करोड़ की ठगी का केस

वाराणसी स्थित शिवकाशी इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड और अक्ष बायोटेक के संचालक पंकज कुमार के खिलाफ पीजीआई थाने में डेढ़ करोड़ की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा साउथ सिटी के रहने वाले रीयल एस्टेट कारोबारी हेमंत कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। हेमंत कुमार रीयल एस्टेट कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में वह मिर्जापुर में हाउसिंग ग्रुप शुरू करना चाह रहे थे। शिवकाशी इंफ्रासिटी के संचालक पंकज ने उन्हें 15-20 बीघा जमीन दिलाने का दावा किया था। बाचतीच शुरू हुई उन्होंने जमीन के दस्तावेज दिखाए। तीन लाख रुपये प्रति बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ।

इसके बाद पंकज के कई खातों में 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। भूखंड विकसित करने के नाम पर उन्हें 35 लाख रुपये नकद भी दिए। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पंकज ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। दबाव बनाने पर वह टालमटोल करते रहे। इस बीच पता चला कि पंकज द्वारा दिखाए गए कागज फर्जी थे। पंकज से रुपयों की मांग की तो उन्होंने मुश्किल से 31 लाख रुपये वापस किए। 1.52 करोड़ रुपये नहीं दिए। कई महीने बीतने के बाद फिर रुपयों की मांग की तो वह टालमटोल करने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। फिर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।