सुयश बिल्डर्स के निदेशक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Feb 28, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - प्लॉट बेचने के कई सालों बाद भी जमीन पर कब्जा न देने के मामले में सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज किया है। गरिमा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि प्लाट की रजिस्ट्री 2013 में हुई थी, लेकिन 12 साल बाद भी कब्जा नहीं मिला।

सुयश बिल्डर्स के निदेशक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

प्लॉट बेचने के कई साल बाद भी जमीन पर कब्जा न देने के मामले में सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। नया मुकदमा वृंदावन कालोनी के सपना इंक्लेव में रहने वाली गरिमा श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। उन्होने पुलिस को बताया कि सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 21 जून 2013 को साई ग्रीन योजना में प्लाट की रजिस्ट्री की थी। लेकिन रजिस्ट्री करने के 12 साल बाद भी कब्जा नहीं दिया। पुलिस ने निदेशक सुनील श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इसके पहले हैवतमऊ मवैया में रहने वाली शुचिता श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।