बैंक से रकम वापसी न होने पर दो ग्राहकों दिल का दौरा पड़ा, प्रदर्शन
Lucknow News - मोहान रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जीवाड़े के कारण कई ग्राहकों की जमा पूंजी नहीं मिल सकी है। इससे चिंतित दो बुजुर्ग ग्राहकों को दिल का दौरा पड़ा है। आक्रोशित ग्राहक बैंक के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक ने अब तक 45 ग्राहकों को 2 करोड़ 12 लाख रुपये वापस किए हैं।

मोहान रोड पर शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के फर्जीवाड़े के शिकार हुए ज्यादातर ग्राहकों को उनकी जमा पूंजी नहीं मिल सकी है। इस बात से चिंतित बैंक के दो बुजुर्ग ग्राहकों को दिल का दौरा पड़ गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, तय समय तक रकम वापसी न होने से आक्रोशित ग्राहकों ने परिवार समेत पहुंचकर सोमवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक का गेट नहीं खुलने दिया। ग्राहकों की नारेबाजी और प्रदर्शन से करीब सात घंटे तक पुलिस और बैंक के अफसर व कर्मचारी हलकान रहे। बैंक से रकम वापसी न होने पर सरोसा निवासी बुजुर्ग सालिकराम पाल और पतौरा निवासी राम सिंह को शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया।
दोनों बुजुर्गों को परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सरोसा निवासी सालिकराम पाल को कुल जमा 17 लाख 30 हजार में से साढ़े छह लाख रुपये ही वापस हुए। बाकी रकम बैंक ने अभी नहीं दी है। परिवार वालों का आरोप है कि इसी गम में बुजुर्ग सालिकराम को हार्ट अटैक पड़ गया। वहीं, पतौरा निवासी राम सिंह को 18 लाख में से 10 लाख रुपये की रकम वापस हुई थी। शनिवार रात राम सिंह को भी दिल का दौरा पड़ गया। बेटे सुधीर ने बताया कि केजीएमयू में भर्ती कर इलाज हो रहा है।सात घंटे चला प्रदर्शन, नहीं खुलने दिया बैंक का तालाबुजुर्गों को दिल का दौरा पड़ने की सूचना और बैंक से तय समय पर रकम वापसी न होने से आक्रोशित एक दर्जन से अधिक ग्राहक परिवारीजनों समेत सोमवार सुबह ही बैंक खुलने से पहले पहुंच गए। प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैंक मैनेजर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बैंक पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को गेट पर लगा ताला नहीं खोलने दिया। इसी बीच स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। ग्राहकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित ग्राहकों को देख पुलिस की मौजूदगी में भी बैंक के कर्मचारी और अधिकारी ताला खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। करीब सात घंटे तक पुलिस और बैंक के अफसर, कर्मचारी हलकान रहे। वहीं, कुसुमा देवी के खाते से फर्जी तरीके से चार हजार की रकमदूसरे ग्राहक को देने के मामले में ग्राहकों ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की। आधा घंटे तक बैंक खोलकर सीसीटीवी फुटेज निकाल कर ग्राहक को दी गई।इन ग्राहकों को मिली आधी अधूरी रकममुबारकपुर निवासी अनुराधा राजपूत, रामकुमार, पिंक सिटी निवासी सर्वेश कुमार, भरोसा के टिंकू, फूलचंद्र, रामपुर की सरोजनी, जानकी, टेड़वा निवासी रुचि गौतम, सुमित कुमार, राकेश, रक्षा राम वर्मा, सुधांशू यादव को आधी अधूरी रकम मिल सकी है। ग्राहकों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी रकम वापस की जाए। दूसरे ग्राहकों का बकाया भी जल्द से जल्द वापस किया जाए।बैंक ने 45 ग्राहकों को रुपये वापस किएमामले की जांच कर वरिष्ठ उप निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बैंक के 125 ग्राहकों के साथ फर्जीवाड़े के मामले में बैंक अब तक 45 ग्राहकों को 2 करोड 12 लाख की रकम वापस कर चुका है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


