बाइक एजेंसी मैनेजर और एजेंट पर जालसाजी का आरोप, मुकदमा

Mar 08, 2026 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बाइक एजेंसी के मैनेजर और एजेंट पर जालसाजी का आरोप लगाया गया है। पीड़ित मिर्जा शाहरुख बेग ने बताया कि एजेंट ने बाइक खरीदने का दावा किया और 2 लाख 23 हजार रुपये जमा करने के बाद भी बाइक नहीं दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया।

बाइक एजेंसी मैनेजर और एजेंट पर जालसाजी का आरोप, मुकदमा

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में बाइक एजेंसी मैनेजर और एजेंट पर जालसाजी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ठाकुरगंज बेगरिया रिंग रोड निवासी मिर्जा शाहरुख बेग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरदोई रोड़ पर स्थित क्रेसेंडो बाइक एजेंसी के एजेंट शहंशा जमाल ने बाइक खरीदने के लिए संपर्क किया। छूट दिलाने का दावा किया। पीड़ित ने एसेंसी मैनेजर से जानकारी हासिल कर कंपनी के बैंक अकाउंट में 27 जून 2022 तक 2 लाख 23 हजार रुपये जमा किए। बाइक डिलीवरी के लिए कहने पर आरोपित पीड़ित को टालते रहे। आरोप है कि एजेंसी मैनेजर ने बाइक एजेंट के नाम रजिस्टर कर उसे दे दी।

विरोध पर आरोपितों ने पीड़ित से अभद्रता की। आरोप है कि ठाकुरगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट के जरिए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।