
फ्रॉड से सावधान! विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Lucknow News - लखनऊ में एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित जाबिर हुसैन ने दो आरोपियों के खिलाफ चिनहट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उसे बताया गया था कि अजरबैजान में नौकरी मिलेगी, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उसका टिकट रद्द हो गया है और कार्यालय बंद मिला।
सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। प्रयागराज निवासी पीड़ित जाबिर हुसैन आईसीएम के शाखा प्रबंधक नौशाद खान और रंजन सिंह को नामजद करते हुए चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नौशाद के मुताबिक, विज्ञापन में अजरबैजान में नौकरी दिलाने का दावा किया गया था। उसने लखनऊ स्थित कार्यालय में ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारियों ने मुलाकात की। नौ सितंबर को उसका मेडिकल लखनऊ में कराया गया। इसके लिए उससे एक लाख 20 हजार रुपये ग्लोबिटी ट्रैवल सर्विस के बैंक खाते में लिए गए। दूसरी बार पीड़ित से 45 हजार रुपये रंजन कुमार सिंह के खाते में लिए गए और 45 हजार रुपये नकद ले लिए गए।
इसके बाद उसे वर्क वीजा वर्क परमिट और फ्लाइट टिकट भी दिया गया और 12 अक्टूबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया। पीड़ित युवक जब एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे पता चला कि फ्लाइट का टिकट रद्द कर दिया गया है। इसके बाद जब वह लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला। सभी के मोबाइल नंबर बंद थे।
थानाधिकारी चिनहट दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजेक्शन और काल डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




