शादी का झांसा देकर युवती ने साढ़े 10 लाख ऐंठे

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में पारा के निवासी मनीष कुमार ने मेट्रीमोनियल साइट पर प्रियंका यादव से पहचान बनाई। प्रियंका ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर मनीष से फीस और अन्य बहाने से 10.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब मनीष ने पैसे...

शादी का झांसा देकर युवती ने साढ़े 10 लाख ऐंठे

लखनऊ, संवाददाता। पारा में मेट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक से 10.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। युवती ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया था। अब वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित की तहरीर पर पारा पुलिस आरोपित भाई- बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पारा के जलालपुरम फाटक निवासी मनीष कुमार एक निजी कंपनी में काम करते थे। मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया कि चार वर्ष पहले उनकी पहचान मेट्रीमोनियल साइट पर राजाजीपुरम की प्रियंका यादव से हुई थी। प्रियंका ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया था।

धीमे-धीमे अक्सर प्रियंका से बात होने लगी। इस बीच प्रियंका ने आईएएस की कोचिंग करने की बात कहकर फीस के नाम पर पैसे मांगे। भरोसे में आकर मनीष ने उसकी मदद कर दी। इसके बाद प्रियंका और उसका भाई राम कभी मां के इलाज, कभी जेवर और कभी मोबाइल खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे 10.50 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद मनीष ने रुपए लौटाने के लिए कहा तो आरोपित भाई- बहन टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।