ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचार राज्य विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपति का इंतजार

चार राज्य विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपति का इंतजार

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से संचालित चार राज्य विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपतियों का इंतजार है। इन चारों विश्वविद्यालयों के कुलपति सेवा विस्तार पर चल रहे हैं। तीन महीने के सेवा विस्तार की समय सीमा...

चार राज्य विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपति का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 12 Jul 2020 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता-राज्य मुख्यालय प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से संचालित चार राज्य विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपतियों का इंतजार है। इन चारों विश्वविद्यालयों के कुलपति सेवा विस्तार पर चल रहे हैं। तीन महीने के सेवा विस्तार की समय सीमा भी अब खत्म होने वाली है। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राजाराम यादव और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला अपना तीन वर्षों का नियमित कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इन्हें अधिकतम तीन महीने या नए कुलपति की नियुक्ति होने तक के लिए सेवा विस्तार दिया हुआ है। किसी के सेवा विस्तार की यह समय सीमा जुलाई में ही खत्म हो रही है तो किसी की अगले महीने। ऐसे में जल्द ही स्थाई नियुक्ति होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार चारों विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति के लिए गठित सर्च कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। सर्च कमेटी ने चयन के लिए पैनल भी बना लिए हैं। अब कमेटी की सिफारिशों के आधार पर राज्यपाल कुलपतियों की नियुक्ति करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें