Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFour Robbers Arrested by Madiyawan Police for Assault and Theft
युवक को पीटकर 30 हजार रुपये लूटने वाला ऑटो चालक तीन साथियों संग गिरफ्तार

युवक को पीटकर 30 हजार रुपये लूटने वाला ऑटो चालक तीन साथियों संग गिरफ्तार

संक्षेप:

Lucknow News - मड़ियांव पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 2 दिसंबर को एक राहगीर पर हमला किया और 30,000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने 2,000 रुपये जेब से निकाले और 28,000 रुपये ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।

Dec 04, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मड़ियांव पुलिस ने गुरुवार को ऑटो सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने दो दिसंबर को एक राहगीर को ऑटो में बैठाने के बाद जमकर पीटा। दो हजार रुपये लूटने के बाद 28 हजार रुपये आनलॉइन यूपीआई से ट्रांसफर करा लिए थे। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि आईआईएम रोड से गिरफ्तार आरोपियों में बाराबंकी के घुंघटेर मजुआ निवासी हिमांशु हाल पता मड़ियांव मधुबन विहार, उसका पड़ोसी बीरू, सीतापुर कमलापुर कसमंडा का सुमित शर्मा और सकरन का इमरान हैं। दो दिसंबर को चंद्र ढाल के पास चारों ने सीतापुर सिधौली के खजुरिया गांव निवासी योगेंद्र को ऑटो में बैठा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ दूर चलने के बाद योगेंद्र को धमकी दी। उसे जमकर पीटा। जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। यूपीआई से 28 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। योगेंद्र की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सीसी फुटेज के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर उसे सीज कर दिया गया है। 14,400 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। बदमाशों ने यूपीआई से रुपये मड़ियांव बेरी होटल के पास रहने वाले अमित कुमार के पेटीएम में भेजे थे। अमित जन सेवा केंद्र चलाता है। अमित के खिलाफ जांच की जा रही है। अमित की भूमिका अगर प्रकाश आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।