ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहादसों में दम्पति समेत चार लोगों की मौत

हादसों में दम्पति समेत चार लोगों की मौत

- गोसाईंगंज में ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौत

हादसों में दम्पति समेत चार लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 07 May 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

- गोसाईंगंज में ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौत

गोसाईंगंज। हिन्दुस्तान संवाद

शहीद पथ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार मजदूर कृष्णा (45) और उसकी पत्नी प्रमिला (40)की मौत हो गई जबकि दो मासूम घायल हो गए। लॉकडाउन के कारण वह जानकीपुरम में फंसा था। वह पत्नी और बच्चों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। उधर, गोसाईंगंज में गंगागंज चौराहे के पास तेज रफ्तार एम्बुलेंस ट्रक में घुस गई। हादसे में मरीज सुफरन (20)की मौत हो गई जबकि मां-बाप घायल हो गए। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार विनय कुमार (26) और उसके फूफा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दम्पति की मौत

मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी कृष्णा जानकीपुरम में रहकर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के कारण वह अपने पैतृक निवास स्थान नहीं जा सका। आर्थिक तंगी के कारण वह बुधवार रात साइकिल से पत्नी प्रमिला, बेटे निखिल और चांदनी के साथ छत्तीसगढ़ जा रहा था। शहीद पथ पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे कृष्णा और प्रमिला की मौत हो गई। दोनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कृष्णा के परिवारीजनों से सम्पर्क किया है।

एम्बुलेंस ट्रक में घुसी, मरीज की मौत

मूलत: सुलतानपुर के बड़ा गांव चांदा निवासी रम्मू हुसैन की बेटी सुफरन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रम्मू उसे एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जा रहा था। गोसाईंगंज में गंगागंज में नगराम मार्ग की ओर से आ रहे एक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में रम्मू और उसकी पत्नी खैरुन निशा घायल हो गए। जबकि सुफरन की मौत हो गई।

हादसे में युवक की मौत

सुशांत गोल्फ सिटी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार विनय और उसके फूफा विनोद को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। विनय तेलीबाग में बुआ और फूफा के साथ रहकर मजदूरी करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें