जीपीओ में आधार के अब आठ काउंटर होंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - सुविधा-सर, फोटो भी है- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करने वाले

जीपीओ में आधार के अब आठ काउंटर होंगे

सुविधा-सर, फोटो भी है- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताआधार कार्ड बनवाने और संशोधन करने वाले आवेदकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय डाक विभाग के मुख्यालय परिक्षेत्र के जीपीओ में नागरिकों को बेहतर और आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से शुक्रवार को चार नए आधार नामांकन-अद्यतन काउंटरों का शुभारम्भ महानिदेशक डाक सेवाएं जितेंद्र गुप्ता ने किया। चार नए आधार काउंटर खुलने से लखनऊ जीपीओ में आधार काउंटरों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इन नए आधार काउंटरों के शुरू होने से नागरिकों को आधार नामांकन और संशोधन जल्द हो सकेगा।हजरतगंज स्थित जीपीओ में शुक्रवार से चार नए काउंटरों के खुलने से लोगों को अपनी बारी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल उप्र परिमंडल प्रणव कुमार, पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिक्षेत्र सुनील कुमार राय, निदेशक डाक सेवाएं डॉ. आनंद कुमार सिंह, चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ अवधेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।