ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊट्रैक्टर-ट्राली व मैजिक की भिड़ंत में चार घायल

ट्रैक्टर-ट्राली व मैजिक की भिड़ंत में चार घायल

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शनिवार की रात मैजिक व ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मैजिक चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र...

ट्रैक्टर-ट्राली व मैजिक की भिड़ंत में चार घायल
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइचSun, 28 Jan 2018 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शनिवार की रात मैजिक व ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मैजिक चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेपुरवा के निकट गोण्डा से सवारी लेकर जा रही पिकप यूपी 43 टी 2788 को शनिवार की देर रात अनियंत्रित गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में थाना विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुजरा पुरवा निवासी मैजिक चालक 45 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र तेज अली, 35 वर्षीय बड़कऊ पुत्र पुसू जिला गोण्डा थाना कटरा बाजार क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय फातमा पत्नी अमीर अली व 13 वर्षीय सबान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर व मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें