Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFour Injured in Lucknow Due to Kite Strings Incidents Reported Over the Weekend
चाइनीज मांझे से कट न जाए जिंदगी की डोर! लखनऊ में व्यापारी, छात्र समेत चार घायल

चाइनीज मांझे से कट न जाए जिंदगी की डोर! लखनऊ में व्यापारी, छात्र समेत चार घायल

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में शनिवार शाम से रविवार तक मांझे से चार लोग घायल हो गए। कुड़ियाघाट ग्रीन कॉरिडोर पर व्यापारी नेता विमलेश तिवारी की नाक कट गई। ठाकुरगंज में ब्लिंकिट के पोर्टर गुड्डू की नाक में कट लगा। नाका फ्लाईओवर पर एक व्यवसायी की भौं कट गई, और एक छात्र आकिब को भी मांझे से चोट आई।

Feb 09, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ में शनिवार शाम से रविवार तक मांझे से चार लोग घायल हो गए। कुड़ियाघाट ग्रीन कॉरिडोर पर मांझे से यहियागंज के व्यापारी नेता की नाक कट गई। ठाकुरगंज में बंधा रोड पर ब्लिंकिट के पोर्टर गुड्डू की नाक रेत दी। नाका फ्लाईओवर पर व्यवसायी की भौं कट गई। वहीं, देर शाम हीवेट रोड बंगाली क्लब के पास 12वीं के छात्र आकिब के माथे और नाक पर कट लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालागंज निवासी विमलेश तिवारी यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के सचिव हैं। शनिवार शाम वह कार्यालय से बाइक लेकर घर जाने के लिए निकले थे। कुड़िया घाट ग्रीन कॉरिडोर के पास एकाएक मांझा उनकी नाक पर गिरा और फंसकर खिंच गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और विमलेश तिवारी गिर पड़े। यह देख राहगीर दौड़े और विमलेश को उठाया। उनकी नाक से खून बह रहा था। मांझा लिपटा हुआ था। लोगों ने मांझा हटाया। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से विमलेश को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाक में टांके लगाए। सूचना पर फैजुल्लागंज में रहने वाले मित्र अभिषेक और यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और व्यापारी अस्पताल पहुंचे।

उधर, रविवार दोपहर ठाकुरगंज बंधा रोड पर ही मांझे की चपेट में आने से ब्लिंकिट के पोर्टर गुड्डू की नाक में कट लग गया। वह बाइक से ऑर्डर लेकर जा रहे थे। हेलमेट पहने हुए थे। मांझे की चपेट में आने के बाद वह बाइक से गिरते बचे। दोपहर में व्यवसायी मुकेश वर्मा पत्नी मोनिका के साथ किसी काम से जा रहे थे। नाका फ्लाईओवर पर मांझे की चपेट में आने से उनकी आंख के पास दोनों भौं कट गईं। खून से लथपथ हो गए। मोनिका के शोर मचाने पर राहगीर दौड़े। एक कार सवार ने आनन-फानन में दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और अस्पताल लेकर पहुंचा।

उधर, फूलबाग निवासी 12वीं के छात्र आकिब शाम करीब छह बजे बाइक से अमीनाबाद जा रहे थे। हीवेट रोड बंगाली क्लब के पास मांझे की चपेट में आने से उनके माथे से लेकर भौं तक कट लग गया। करीब आठ इंच लंबा कट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे।