ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’

चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’

नगर में रोडवेज बस स्टेशन के नजदीक आजादनगर कॉलोनी में चार कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद बुधवार को उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।  सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने प्रशासन...

चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’
1/ 2चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’
चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’
2/ 2चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आजाद नगर ‘कैद’
हिन्दुस्तान संवाद,गोण्डा। Wed, 08 Jul 2020 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में रोडवेज बस स्टेशन के नजदीक आजादनगर कॉलोनी में चार कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद बुधवार को उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। 
सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने प्रशासन की टीम के साथ यहां कार्रवाई शुरू कर दी है। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। गंभीर बात यह है कि एक संक्रमित पाया गया एलआईसी एजेंट और उसका परिवार है। संबंधित एजेंट जांच कराने के बाद भी लोगों के यहां विजिट कर रहा था। इसे लेकर लोगों में खलबली मची हुई है। यहां सप्ताह भर पहले एक रेल कर्मी संक्रमित पाया गया। उसके बाद उसकी पत्नी और दूसरी गली में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसे लेकर कालोनी में हड़कंप मचा हुआ है। 
जिला प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई के साथ कालोनी में सैनिटाइजेशन भी शुरू करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित एजेंट के सम्पर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट उससे और एलआईसी से मांगी गई है। एलआईसी आफिस में भी सैनिटाइजेशन और सम्पर्क में आए लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कराया जा रहा है। रेल कर्मी के सहकर्मी पहले से ही क्वारंटीन कराए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि जरूरी सामानों की आपूर्ति यहां कराई जाएगी। कॉलोनी में लोगों के सैम्पल भी लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें