ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलोहिया कर्मचारियों के सामने भावुक हो गए पूर्व निदेशक

लोहिया कर्मचारियों के सामने भावुक हो गए पूर्व निदेशक

lohia

लोहिया कर्मचारियों के सामने भावुक हो गए पूर्व निदेशक
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 12 Oct 2019 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता लोहिया अस्पताल परिसर में शनिवार को कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व निदेशक डॉ. डीएस नेगी भावुक हो गए। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा रखे गए विदाई समारोह में बोलते लोहिया अस्पताल की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यकाल में पूरा सहयोग देने के लिए उनको धन्यवाद भी दिया। लोहिया संस्थान व दूसरे अस्पतालों में जाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को डॉ. नेगी ने शुभकामनाएं दीं। डॉ. नेगी अब सिविल अस्पताल के निदेशक हैं। अभी तक उनके पास दोनों अस्पतालों का चार्ज रहा। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय होने के बाद कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। ओपीडी ब्लॉक में हो रहे विदाई समारोह में कर्मचारियों व डॉक्टरों से साथ छूटने की बात बोलते ही नेगी भावुक हो गए। उनका गला भर आया। विलय के बाद 43 विशेषज्ञ डॉक्टर लोहिया संस्थान और 40 डॉक्टर अलग-अलग अस्पतालों में गए हैं। लोहिया अस्पताल में आयुष्मान के सबसे अधिक मरीजों का इलाज करने के रिकॉर्ड की भी याद की। इस मौके पर डॉ. एमएल भार्गव, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. सरिता सक्सेना, डॉ. ईना गुप्ता, डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. लिली सिंह, डॉ. नीरा जैन, सिविल से डॉ. एके सिंह, सेवानिवृत्त डॉ. एसी त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें