ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी के पूर्व डीजी बोले : देश में महाभारत रोकने के लिए मंदिर समस्या का हो समाधान 

यूपी के पूर्व डीजी बोले : देश में महाभारत रोकने के लिए मंदिर समस्या का हो समाधान 

यूपी के पूर्व डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा है कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का विवाद 68 साल से कोर्ट में विचाराधीन है। देश को महाभारत से बचाने के लिए सरकारी और न्यायालय को शीघ्र समाधान निकालनी...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा।Tue, 20 Nov 2018 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के पूर्व डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा है कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का विवाद 68 साल से कोर्ट में विचाराधीन है। देश को महाभारत से बचाने के लिए सरकारी और न्यायालय को शीघ्र समाधान निकालनी चाहिए। लोक तंत्र में जनता से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। 
श्री शुक्ल मंगलवार को आवास विकास में स्थित कच्चे बाबा आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उद्देश्य से मानवाधिकार सुरक्षा संघ की स्थापना आचार्य आनंद पंडित ने की है, जिसके तहत हम हिन्दु मुस्लिम समुदाय के बीच सौहार्द भाव  से मंदिर के निर्माण के लिए वातावरण तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम  सभी हिन्दू मुस्लिम के पूर्वज हैं। उनके भव्य मंदिर के निर्माण के साथ उनके आदर्श रामराज्य की स्थापना हो। युवाओं को रोजगार की गारंटी मिले। मानवाधिकार सुरक्षा संघ के संस्थापक आचार्य आनंद पंडित ने कहा कि वह समाज में मानवता के प्रसार के लिए सक्रिय हैं।जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी,अध्यक्ष देवी पाटन मंडल विनय कुमार शुक्ल,विजय प्रताप सिंह, राकेश अवस्थी, विनोद सिंह, अखिलेश शुक्ला, मनोज अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह, हर्षित तिवारी, अवधेश शुक्ल, आशिष श्रीवास्तव,बब्लू मिश्रा रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें