अब व्हाट्सएप नंबर पर दे सकेंगे खाने के सामान में मिलावट की जानकारी

अब व्हाट्सएप नंबर पर दे सकेंगे खाने के सामान में मिलावट की जानकारी

संक्षेप:

Lucknow News - त्योहारों के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध खाने के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि आपको मिलावट के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वाट्सऐप नंबर-9793429747 पर भेज सकते हैं।

Oct 15, 2025 09:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

त्योहारों के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध खाने के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी सामग्री के निर्माण और बिक्री की सूचना देने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. रोशन जैकब ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यदि आपको मिलावट के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वाट्सऐप नंबर-9793429747 पर भेज सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डा. जैकब ने इस संबंध में आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी स्तर पर खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर मिलावट, नकली उत्पादों का निर्माण अथवा विक्रय, संगठित रूप में मिलावट का कारोबार संचालित होने की सूचना प्राप्त होती है, जिससे जनस्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना हो। ऐसी गोपनीय सूचना वाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं। दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उधर, दीपावली विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी जारी है। इसी क्रम में मंगलावर को हापुड़ में 7.20 लाख रुपये कीमत का 6000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया गया जबकि 4 लाख 35 हजार 600 रुपये कीमत का खोया, रसगुल्ला और पनीर नष्ट कराया गया। कानपुर देहात में करीब छह लाख कीमत का दूध, खोया, बर्फी, पेड़ा और केक नष्ट कराया गया। गोरखपुर में 1000 लीटर खराब सरसों का तेल नष्ट कराया गया।

मेरठ में 5.5 लाख का ढाई हजार किलोग्राम खराब खोया को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कराया। इसी तरह एटा, खीरी, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में लाखों रुपये लाखों रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त और नष्ट कराई गई। अभी तक चले अभियान में प्रदेशभर में 1.27 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई जा चुकी है जबकि 3.41 करोड़ की सामग्री जब्त की गई है।