ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन को उमड़े अनुयायी

बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन को उमड़े अनुयायी

संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा देने वाले भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को अनुयायियों का रेला उमड़ पड़ा। बीती 30 नवंबर को उन्होंने केजीएमयू में अंतिम सांस...

पार्थिव शरीर को रिसालदार पार्क से हजरतगंज स्थित अंबेडकर महासभा ले जाया गया।
1/ 2पार्थिव शरीर को रिसालदार पार्क से हजरतगंज स्थित अंबेडकर महासभा ले जाया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मंत्री रमापति शास्त्री और स्वामी प्रसाद मौर्य।
2/ 2श्रद्धांजलि सभा में मंत्री रमापति शास्त्री और स्वामी प्रसाद मौर्य।
वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊSat, 16 Dec 2017 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा देने वाले भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को अनुयायियों का रेला उमड़ पड़ा। बीती 30 नवंबर को उन्होंने केजीएमयू में अंतिम सांस ली थी। महापरिनिर्वाण के बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के रिसालदार पार्क में लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। तभी से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे थे।
पार्थिव शरीर अंबेडकर महासभा पहुंचा : प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर आज यहां से श्रावस्ती ले जाया जाएगा। जहां पर रविवार को परंपरागत तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को उनका पार्थिव शरीर रिसालदार पार्क से हजरतगंज स्थित अंबेडकर महासभा लाया गया। रिकवरी वैन में रख कर लाए जा रहे पार्थिव शरीर के पीछे-पीछे उनके अनुयायी बुद्धं शरणम् गच्छामि का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। अंबेडकर महासभा में मौजूद अनुयायियों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य. समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष डा. लालजी निर्मल सहित विभिन्न वर्गों के तमाम लोग मौजूद थे।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें