Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFog Disrupts Long-Distance Train Travel Passengers Face Delays
बरौनी 8 और दरभंगा पांच घंटे लेट

बरौनी 8 और दरभंगा पांच घंटे लेट

संक्षेप:

Lucknow News - कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों की गति थम गई है, जिससे यात्री परेशान हैं। बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन आठ घंटे और दरभंगा एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। शताब्दी, लखनऊ मेल और एसी स्पेशल भी निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं। यात्री प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

Jan 06, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सफर में आफत -लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री ठंड में इंतजार करने को मजबूर -कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड थमी, यात्री भी परेशान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा रखा है। लंबी दूरी वाली ट्रेनें जहां आठ से पांच घंटा की देरी से चल रही हैं वहीं लखनऊ आने वीआईपी ट्रेनें भी कोहरे का शिकार हो रही हैं। बरौनी-नई दिल्ली आठ घंटे की देरी से तो दरभंगा एक्स लगभग पांच घंटा की देरी से लखनऊ पहुंची। शताब्दी, लखनऊ मेल और एसी स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं। लखनऊ शताब्दी एक्स मंगलवार को 2.19 घंटा की देरी से लखनऊ जंक्शन पर पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ मेल 2.22 घंटा, एसी स्पेशल 2.14 घंटा, गोमती एक्स 1.27 घंटा, चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन 1.54 घंटा, चंडीगढ़-लखनऊ 2.20 घंटा और पुष्पक एक्सप्रेस 1.23 घंटा की देरी से आईं। लखनऊ होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन लगभग आठ घंटे की देरी से आई। इस ट्रेन के इंजतार में यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर बैठ कर इंतजार करना पड़ा, क्योंकि ट्रेन कितने घंटे की देरी से चल रही है और कब तक लखनऊ पहुंचेगी, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल रही थी। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस भी लगभग पांच घंटा की देरी से पहुंची। देरी से आने वाली ट्रेनें 12004 शताब्दी- 2.19 घंटा 12230 लखनऊ मेल-2.22 घंटा 12430 एसी स्पेशल-2.14 घंटा 12420 गोमती एक्स-1.27 घंटा 15012 चंडीगढ़-एलजेएन-1.54 घंटा 12232 चंडीगढ़-लखनऊ-2.20 घंटा 12534 पुष्पक एक्स-1.23 घंटा 02563 बरौनी-नई दिल्ली-08 घंटा 02570 नई दिल्ली-दरभंगा-05 घंटा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली-4.40 घंटा 15566 वैशाली एक्स-04 घंटा 12226 कैफियत- 05 घंटा 15910 अवध असम-3.33 घंटा