Lucknow News: बाढ़ से फसल क्षति पर 10 किसानों को मिले प्रतीकात्मक चेक
Lucknow News: बीकेटी तहसील में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए सोमवार को 10 किसानों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ। एसडीएम आकाश कुमार के अनुसार, अब तक 2,450 किसानों की पहचान की गई है। पात्र किसानों को मुआवजा उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा और चिन्हीकरण जारी है।

Lucknow News: बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए सोमवार को बीकेटी तहसील सभागार में 10 किसानों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल माध्यम से आयोजित मुआवजा वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। एसडीएम आकाश कुमार ने बताया कि अब तक 2450 किसानों को चिन्हित किया जा चुका है। लासा, जमखनवा, सुल्तानपुर, शिवपुरी, दुघरा, अकड़रिया खुर्द और अकड़रिया कला के सभी पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सोमवार को तहसील में 50 किसानों को बुलाया गया था, जिनमें से 10 को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। मुआवजे की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
किसानों के चिन्हीकरण का काम जारी है। कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, एसडीएम आकाश कुमार, तहसीलदार शरद सिंह और इटौंजा चेयरमैन अवधेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

