ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ बाढ़ संकट : अब गोंडा में तबाही की कहानी लिखने लगा है नेपाली 'पानी' 

बाढ़ संकट : अब गोंडा में तबाही की कहानी लिखने लगा है नेपाली 'पानी' 

नेपाल की पहाड़ियों पर हुई लगातार बारिश से गिरिजा, शारदा व सरयू बैराजों का डिस्चार्ज बढ़ने के चलते सोमवार की रात तीन लाख 73 हजार 421 क्यूसेक पानी नेपाल ने छोड़ा था। जिसका असर अब यहां दिखना शुरू हो गया...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम,करनैलगंज(गोंडा)।Wed, 15 Aug 2018 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल की पहाड़ियों पर हुई लगातार बारिश से गिरिजा, शारदा व सरयू बैराजों का डिस्चार्ज बढ़ने के चलते सोमवार की रात तीन लाख 73 हजार 421 क्यूसेक पानी नेपाल ने छोड़ा था। जिसका असर अब यहां दिखना शुरू हो गया है। आने वाले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर का पैमाना खतरे के निशान से करीब 80 सेंटीमीटर से भी ऊपर तक जाने के संकेत मिल रहे है। जिससे करनैलगंज व बाराबंकी के सरहदी इलाकों सहित एल्गिन चरसड़ी बांध की जद में आने वाले व तराई के इलाकों के गांवो में बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है। जिन लोगों ने बाढ़ आने के बाद भी अपने घर नहीं छोड़े थे वो अब संभावित खतरे को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण ले रहे है।
बुधवार की सुबह 8 बजे केन्द्रीय जल आयोग संस्थान एल्गिन ब्रिज घाघराघाट से मिली जानकारी के अनुसार अब घाघरा का जल स्तर 106.736 पर पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर ऊपर है। जानकारों का कहना है कि बुधवार की रात तक यह 80 सेंटीमीटर से भी ऊपर तक जा सकता है। जो कि तबाही के लिए पार्याप्त है। 15 अगस्त होने के बाद भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिख रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से अभियंता और कर्मी पहले से ही कटे एल्गिन ब्रिज व सकरौर बांध पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

सरयू ने भी तरेरी आंखे, डेंजर लेवल से 43 सेंटीमीटर ऊपर: इधर पहले से ही करनैलगंज के तीन ग्रामपंचायतों के दो दर्जन मजरों को डुबो चुकी सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अयोध्या में ली गयी माप के अनुसार सरयू का जलस्तर अब 93.160 पहुंच चुका है जो कि खतरे के निशान से 43 सेटीमीटर ऊपर है। आने वाले समय में इसके और बढ़ने के आसार है। जिससे बाढ़ से प्रभावित मजरों में और बढ़ोतरी के संकेत मिले है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें