Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी, सफाई से जलनिकासी तक दर्ज कराएं शिकायत
Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई, पेयजल, जलनिकासी और जलभराव संबंधी शिकायतों के लिए नगर निगम ने विभागवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक संबंधित कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जोन-3 और जोन-6 में पानी उतरने के बाद सफाई, गाद हटाने और एंटी लार्वा छिड़काव अभियान तेज किया गया है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। कर्मचारियों की तैनाती और सेक्टरों में निगरानी जारी है।

Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई, पेयजल और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों की शिकायतों के लिए नगर निगम ने विभागवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक सफाई से लेकर दूषित पेयजल और जलभराव तक की समस्या संबंधित विभाग के कंट्रोल रूम पर दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम का कहना है कि शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -------------------
शिकायतों के लिए विभागवार हेल्पलाइन नंबर
तीन विभागों के अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर
सफाई संबंधी शिकायतों के नंबर
सफाई संबंधी शिकायतें
कूड़ा उठान, गंदगी और सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।
8808837500
6389923234
9219902911
9219902912
-------------
पेयजल और सेप्टिक टैंक संबंधी शिकायतों के नंबर
पेयजल और सेप्टिक टैंक संबंधी शिकायतें
जलकल विभाग में पेयजल और सेप्टिक टैंक से संबंधित समस्याएं इन नंबरों पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
9451831593
9889806396
9454508087
7991332892
--------------
जलनिकासी संबंधी शिकायतों के नंबर
जलनिकासी संबंधी शिकायतें
जलभराव और पानी की निकासी से जुड़ी समस्याओं के लिए अभियंत्रण विभाग के इन नंबरों पर संपर्क करें।
8810721631
6389923231
9219902913
9219902914
-----------------
जोन-3 और जोन-6 में सफाई अभियान
दोनों जोन में सफाई अभियान तेज
बाढ़ का पानी उतरने के साथ जोन-3 और जोन-6 में सफाई, गाद हटाने और संक्रमण से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दोनों जोन को नौ सेक्टर और 31 सब-सेक्टर में बांटकर सफाई और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। जोन-3 में पांच सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाए गए हैं। यहां करीब 350 कर्मचारी सफाई कार्यों में लगाए गए हैं। तीन ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। नंदा फॉर्म, संत कबीर नगर, मिल्लत नगर, दाउद नगर और लौहरामऊ समेत कई इलाकों में छिड़काव के साथ गाद हटाने का काम किया जा रहा है। जोन-6 में चार सेक्टर, 10 सब-सेक्टर और 60 बीट बनाकर निगरानी की जा रही है। यहां करीब 550 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सैंथा, हयातनगर, गुलमी खेड़ा, मिश्री की बगिया और हरिनगर समेत प्रभावित इलाकों में सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है।

