दिल्ली जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - दिल्ली में बुधवार को मौसम खराब होने की वजह से बेंगलुरू की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, जब दिल्ली में मौसम सामान्य हुआ तो विमान को वापस भेजा गया। लखनऊ में एयरसाइड सेफ्टी टीम ने एफओडी वॉक किया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना था।

दिल्ली जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

दिल्ली में बुधवार को मौसम खराब होने की वजह से बेंगलुरू की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। मौसम सामान्य होने पर विमान को वापस रवाना किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 860 बुधवार करीब पांच बजे बंगलुरू से दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली पहुंचने पर मौसम खराब मिला, जिससे पायलट विमान को लैंड नहीं करवा सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से अनुमति मिलने पर विमान को लखनऊ डाइवर्ट किया गया। लखनऊ में लैंडिंग के बाद जब दिल्ली में माउस सामान्य हुआ तो विमान वापस भेजा गया रनवे को साफ कर किया जागरूक::::फोटो

लखनऊ में एयरसाइड सेफ्टी टीम की पहल

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयरसाइड सेफ्टी टीम ने एफओडी वॉक किया। इस पहल का उद्देश्य एयरसाइड क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करना तथा सुरक्षित उड़ान संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Voice of UP

एफओडी क्या है

फॉरेन आब्जेक्ट डेब्रिस, ऐसे किसी भी बाहरी पदार्थ को कहा जाता है, जो विमान, यात्रियों या एयरसाइड संचालन के लिए संभावित खतरा बन सकती है। इनमें किसी वाहन से गिरा नट बोल्ट, प्लास्टिक का टुकड़ा आदि शामिल हैं। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को एयरसाइड क्षेत्र में मौजूद संभावित खतरों की पहचान करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के एफओडी को तुरंत हटाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट टीम, विभिन्न एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों सहित 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सामान्य प्रश्न

दिल्ली में मौसम खराब होने पर बेंगलुरू की फ्लाइट को कहाँ डायवर्ट किया गया?
बेंगलुरू की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट कर दी गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।