Lucknow News: दबंगों ने गोली चलाई तो प्रॉपर्टी डीलर ने भागकर जान बचाई
Lucknow News: - बीबीडी के हासेमऊ में प्रॉपर्टी डीलर पर किया गया जानलेवा हमला - बीबीडी

Lucknow News: बीबीडी में हासेमऊ के कार सवार प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र कुमार यादव पर गुरुवार रात कुछ दबंग युवकों ने फायरिंग कर दी। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह कार से बाहर निकले थे तभी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। खुद को बचाने के लिए वह तेजी से अंधेरे में दूसरी ओर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई।
घटना का विवरण
दबंगों ने कार के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग किए जाने की बात कही है, लेकिन पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। इस मामले में बीबीडी पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रमुख गवाह
स्थानीय निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम हासेमऊ के एमिटी ग्रीन स्थित कार्यालय से गोमती नगर की ओर जा रहे थे। मां दुर्गा गैस गोदाम के पास पहले से मौजूद आरोपी रुद्र प्रताप, मानस, आदित्य प्रताप सिंह, शौर्य शाही, शुभम सिंह समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों उनकी कार को घेर कर हमला किया और फायरिंग की। धर्मेंद्र के अनुसार मदद के लिए उन्होंने यूपी 112 पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। बीबीडी पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रापर्टी डीलर धर्मेंद्र का आरोपी से 22 जून को भी एमिटी विवि के पास झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उन पर फिर से हमला हुआ है। बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी रुद्र प्रताप सिंह, मानस, आदित्य सिंह, शौर्य, शुभम व करीब 20 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


