Lucknow News: नियमों के दायरे में करें आतिशबाजी कारोबार, सरकार व्यापारियों के साथ
Lucknow News: -फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन -व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन

Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का गुरुवार को आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कारोबारियों को नियमों के दायरे में आतिबाजी का कारोबार करने की सलाह दी। भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।
व्यापारियों की समस्याएं
कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने कारोबार से जुड़ी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमों के अनुसार अपना कारोबार करें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सरकार की ओर से भी व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी का कारोबार सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी कारोबारी निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी स्तर पर सुरक्षा में कमी नहीं होनी चाहिए।
एसोसिएशन की एकजुटता
अधिवेशन में एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। समारोह में व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा सहित रजनीकांत माहेश्वरी, हेमंत साधना, महेश गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा आदि रहे।


