क्रिश्चियन कॉलोनी में लगी आग, दो लोगों फंसे
हजरतगंज इलाके के एक पार्लर में गुरुवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग विकराल हो गई, जिससे दो लोग फंस गए थे। दमकल टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाला और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पार्लर का सारा सामान जल गया।

हजरतगंज इलाके में स्थित एक पार्लर में गुरुवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग अंदर ही अंदर विकराल हो गई। कुछ ही देर में पूरी इमारत में धुआं भर गया और मकान के ऊपरी हिस्से में रह रहे दो लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने सीढ़ी के सहारे दोनों लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि गुरुवार सुबह फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित एक भवन के भूतल पर संचालित पार्लर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर और चौक फायर स्टेशन से प्रभारी पुष्पेंद्र यादव भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
आग की स्थिति
सीएफओ ने बताया कि आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पार्लर में लगी थी, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर लोग रहते हैं। आग से निकले घने धुएं ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर रह रहे हफीज उल्ला और शादाब खान फंस गए। हालांकि वह लोग टॉप फ्लोर पर किसी तरह पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर सीढ़ी लगाकर दोनों लोगों को छत से सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पानी की बौछार कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से बिल्डिंग से धुआं निकाला जा सका। अंकुश मित्तल ने बताया कि पार्लर का संचालन दीपिका राठौर करती हैं। अग्निकांड में पार्लर का लगभग सारा सामान जल गया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है。
घटनास्थल की जानकारी
धुएं से तीन चिड़ियां मरी
दीपिका ने बताया कि घर के नीचे वह पार्लर चलाती है। मकान के प्रथम और दूसरी मंजिल में परिवार रहता है। उनके घर में तीन कुत्ते और चिड़िया भी है। आग लगने की सूचना पर वह परिवार के साथ नीचे आ गईं। पूरे घर में धुआं भर गया। जिससे फायर टीम ने तीनों कुत्तों को बचा लिया। लेकिन तीन चिड़िया मर गईं। अनुमान है कि कमरे में धुआं भरने से तीनों चिड़ियों की मौत हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


