आग लगने से दो बीघा पान की फसल जलकर खाक
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - नगराम में गुरुवार रात पान के भीट में आग लगने से दो बीघा पान की फसल जल गई। किसान अमरीश और राजेश चौरसिया को लगभग आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका। विधायक अमरेश कुमार रावत ने घटना की जानकारी मिलने पर किसानों से मुलाकात की।

नगराम। नगराम में गुरुवार की देर रात पान के भीट में आग लग गई। आग लगने से दो बीघा पान की फसल जलकर खाक हो गई। नगराम कस्बा निवासी पान कास्तकार अमरीश और राजेश चौरसिया भजा खेड़ा गांव के बाहर अपने खेतों में एक-एक बीघा पान की भीट तैयार कर रखी थी। पान कास्तकार राजेश चौरसिया और अमरीश चौरसिया ने बताया कि आग से करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। घटना की जानकारी पर विधायक अमरेश कुमार रावत किसानों से मिलने पहुंचे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


