Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFire Breaks Out in Itauja Scrap Warehouse Firefighters Control Blaze After Two Hours
कबाड़ गोदाम में लगी आग, दो गैराज और चार गुमटी भी जली

कबाड़ गोदाम में लगी आग, दो गैराज और चार गुमटी भी जली

संक्षेप: Lucknow News - इटौंजा में देर रात एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने से दो गैराज और चार गुमटी दुकानें जल गईं। धमाकों के साथ आग बेकाबू हो गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Mon, 17 Nov 2025 01:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

इटौंजा में फ्लाईओवर के नीचे देर रात हुई घटना, ताबड़तोड़ धमाके शार्ट सर्किट से लगी थी आग, दो घंटे में दमकल ने पाया आग पर काबू लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इटौंजा में फ्लाईओवर के पास के पास रविवार देर रात एक प्लास्टिक के स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ी तो पड़ोस स्थित दो गैराज और चार गुमटी दुकान जल गई। गैराज में रखे आयल के कैन फटने से ताबड़तोड़ धमाके हुए। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। इटौंजा ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात नसरुद्दीन के प्लास्टिक स्कैप गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। आग की लपटें बढ़ती देख पानी फेंककर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी। बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। पड़ोस स्थित शिवा की बाइक और उमेश गुप्ता की कार गैराज तक आग पहुंच गई। अंदर रखे ऑयल कैन फटने से ताबड़तोड़ धमाके हुए। इससे आग बेकाबू हो गई। विवेक की इलेक्ट्रानिक्स दुकान (गुमटी), मोहम्मद आरिफ की अंडे की गुमटी, मुनीर की गुमटी और राजू की गुमटी भी चपेट में आने से जलने लगी। आग की विकराल लपटें निकल रही थी। दमकल कर्मियों ने चारों ओर से घेरकर फायर फाइटिंग शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।