Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFire Breaks Out at Traffic Police Booth Near Convention Center Suspicious Circumstances Investigated
अचानक ट्रैफिक पुलिस बूथ में लग गई आग! पुलिस कर रही संदिग्ध मामले की जांच

अचानक ट्रैफिक पुलिस बूथ में लग गई आग! पुलिस कर रही संदिग्ध मामले की जांच

संक्षेप:

Lucknow News - शनिवार रात कन्वेंशन सेंटर के पास ट्रैफिक पुलिस बूथ में आग लग गई। राहगीरों ने दमकल को सूचना दी। बताया गया कि कुछ नशेड़ी आग ताप रहे थे, जिससे आग लगी। आग बुझा दी गई, लेकिन बूथ का फर्नीचर और कागजात जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 09, 2026 03:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कन्वेंशन सेंटर के पास बने ट्रैफिक पुलिस बूथ में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि रात में ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास कुछ नशेड़ी आग ताप रहे थे। उन्हीं की हरकतों से ट्रैफिक पुलिस बूथ में आग लगी है। आग लगाने से बूथ में रखा फनीचर और कागजात जल गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कन्वेंशन सेंटर के पास एक पुलिस बूथ बना हुआ है। शनिवार की रात नशा करने के इरादे से कुछ लोग बूथ के आसपास घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि रात में बूथ पर एक सिपाही मौजूद था। सिपाही ने नशेड़ियों को मना किया तो वह लोग नहीं माने। इस बात से परेशान होकर चला गया। कुछ देर बाद सिपाही लौटकर आया तो उसने देखा कि बूथ में आग लगी थी। राहगीरों की भीड़ लगी थी। जबतक वह बूथ पर पहुंचा। उससे पहले किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रैफिक पुलिस बूथ पर आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर बुझाया।

चौक कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने आग लगाए जाने की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर के कुछ तीमारदार और रिक्शे वाले ठंड से बचने के लिए बूथ के पास आग ताप रहे थे। इसी दौरान आग तेज हो गई और बूथ में लग गई। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने से ट्रैफिक पुलिस बूथ में रखा फनीचर और कागज जल गए है।