लखनऊ: ठाकुरगंज में कबाड़ की दुकान में आग लगी

Mar 03, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों ने मदद की, लेकिन आग बेकाबू हो गई। पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी गई, जिन्होंने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

लखनऊ: ठाकुरगंज में कबाड़ की दुकान में आग लगी

लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के छोटा इमामबाड़ा के पास मंगलवार भोर एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्यार किया लेकिन आग बेकाबू हो गई। आग की लपटों को बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पाकर फायर स्टेशन और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बालागंज निवासी जावेद की ठाकुरगंज इलाके में कबाड़ की दुकान है। पीड़ित ने बताया सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रात करीब तीन जावेद को पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। और साथ ही लोगों ने आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर आग की सूचना दी। आग की सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस और फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली लेकिन इस दुकान का सारा सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।