परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक
Lucknow News - सर फोटो है -मंगलवार देर रात शॉर्ट सार्किट से दुकान में लगी आग -दमकल

सर फोटो है -मंगलवार देर रात शॉर्ट सार्किट से दुकान में लगी आग -दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू लखनऊ, संवाददाता। अहियागंज में मंगलवार देर रात एक परचून की दुकान में शॉर्ट सार्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौका पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। टेढ़ी बाजार रकाबगंज निवासी मुजम्मिल की अहियागंज में परचून की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:00 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए।
देर रात पड़ोसियों ने उन्हें दुकान आग लगने की जानकारी दी। आग लगने की सूचना पर वह फौरन दुकान पहुंचे। वहां देखा कि पड़ोसी और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे के आसपास मुजम्मिल की दुकान से धुआं निकलते देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाए आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फायर स्टेशन की एक गाड़ी में राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान का सारा सामान चल गया है। चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात की परचून की दुकान में आग लगी थी। लेकिन उसमें कोई जानकारी नहीं हुई है। फौरी जांच में दुकान में आग शॉर्ट सार्किट से लगी है। आग की लपटों को देख लोगों ने घर किए खाली पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार देर रात मुजम्मिल की परचून की दुकान में आग लगने से लपटें बढ़ती जा रही थी। यह देखकर अगल-बगल रहने वाले लोगों ने अपने घर खाली कर दिए और वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


