पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के पहिए में आग की सूचना से हड़कंप
लखनऊ जंक्शन से पाटलीपुत्र जा रही ट्रेन नंबर 15034 के पहिए के पास आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आरपीएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। ट्रेन को गोमतीनगर स्टेशन पर रोका गया और कुछ ही मिनटों में इसे रवाना कर दिया गया।

लखनऊ जंक्शन से पाटलीपुत्र जा रही ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के पहिए के पास आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को गोमतीनगर स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ की टीम ने फायर इक्सटिंगुइशर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस जंक्शन से सुबह लगभग छह बजे रवाना हुई। बादशाह नगर स्टेशन पर इसका दो मिनट का स्टॉपेज था। वहां से खुलकर गोमतीनगर स्टेशन से थ्रू होते हुए ट्रेन निकलती है। लिहाजा प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच वाले ट्रैक से यह जा रही थी।
उसी दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के एसएलआर कोच के पहिए के पास से चिंगारी निकलती देखी। तुरंत गार्ड को सूचना देकर कर ट्रेन को रुकवाया। उसके बाद फायर इक्सटिंगुइशर की मदद से चिंगारी पर काबू पाया। आरपीएफ थाना गोमतीनगर के प्रभारी एमए अंसारी ने बताया कि ब्रेक बाइडिंग में हल्की चिंगारी निकली देख कर ट्रेन को रोका गया। वह हिस्सा संभवत: गरम होने के कारण चिंगारी निकली होगी। कुछ ही मिनटों में ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस ट्रेन का स्टॉपेज गोमतीनरग स्टेशन पर नहीं है। बादशाहनगर से खुलने के बाद यह सीधे बाराबंकी स्टेशन पर रुकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


