वित्त और लेखा को मिला राजभाषा का प्रथम पुरस्कार
लखनऊ। आरडीएसओ में 14 सितंबर से मनाया जा रहा हिंदी पखवाड़ा का समापन गुरुवार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 29 Sep 2022 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें
लखनऊ। आरडीएसओ में 14 सितंबर से मनाया जा रहा हिंदी पखवाड़ा का समापन गुरुवार को हो गया। महानिदेशक संजीव भुटानी ने विभिन्न योजनाओं और प्रतियोगिताओं के तहत राजभाषा में सराहनीय कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को 72 पुरस्कार वितरित किए। जिसमें सामूहिक पुरस्कार में हिन्दी में बेहतर कार्य करने पर वित्त और लेखा निदेशालय को राजभाषा शील्ड के साथ प्रथम पुरस्कार और 12 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।