केसरीखेड़ा क्रासिंग पर अंतिम गर्डर भी रखा गया

May 07, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कृष्णा नगर और केसरीखेड़ा के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज का अंतिम गर्डर बुधवार को रखा गया। अब सभी छह गर्डरों को जोड़ने का काम शुरू होगा। सेतु निगम के अनुसार एक सप्ताह में काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद ब्रिज को जून के पहले सप्ताह में यातायात के लिए खोला जाएगा।

केसरीखेड़ा क्रासिंग पर अंतिम गर्डर भी रखा गया

कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच केसरीखेड़ा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का अंतिम गर्डर बुधवार को रख दिया गया है। इसके रखते ही गर्डर लांचिंग का काम पूरा हो गया। अब यहां रखे गए सभी छह गर्डरों को आपस में जोड़ने का काम किया जाएगा। केसरीखेड़ा पर अंतिम और छठवां गर्डर रखने के लिए सेतु निगम को रेलवे ने दोपहर 1.20 से अपराह्न 3.50 बजे का ब्लाक दिया था। इस दौरान रेलवे और सेतु निगम के इंजीनियरों की देखरेख में क्रेनों की सहायता से अंतिम गर्डर दोनों तरफ से बने ब्रिज पर रख दिया गया। सेतु निगम के अनुसार यहां पहले से रखे जा चुके पांच गर्डरों सहित अंतिम छठवें गर्डर को आपस में जोड़ने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया जाएगा।

मशीनों के जरिए नट-बोल्टिंग और वेल्डिंग का काम किया जाएगा। इन सब कामों में एक सप्ताह से कुछ अधिक का समय लगेगा। उसके बाद गर्डर के डेक की पिचिंग की जाएगी। साइड रेलिंगों का निर्माण किया जाएगा। इन कामों के संपन्न होने के बाद रेलवे के इंजीनियर तकनीकि और मजबूती को लेकर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ से बन चुके ब्रिजों के डेक की पिचिंग और स्ट्रीट लाइट का काम पूरा कर लिया जाएगा। तकनीकि और सुरक्षा जांच ओके होने के बाद ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह सब काम इस महीने के अंत तक हो जाएंगे। ऐसे में जून के पहले सप्ताह से लोगों को आरओबी की सुविधा मिलने लगेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।