रंग बरसे भीगे चुनर वाली... गीतों पर खूब नाचे लोग, एक दूसरे लगाया रंग गुलाल
Lucknow News - - शहर में कई जगह हुए प्री होली के आयोजन - लोगों ने रंग

लखनऊ, संवाददाता। होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों पर रंग-गुलाल का खुमार छाने लगा है। लोगों ने पापड़, चिप्स और गुझिया के जायके संग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उत्साह, उल्लास और होली गीतों के बीच शहर में नृत्य संगीत के साथ कई जगह आयोजन हुए। कार्यक्रमों में होली खेले रघुवीरा अवध में.., होली के दिन दिल खिल जाते हैं..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली.., बलम पिचकारी..., अवध में होली, ब्रज में होली.., आज ना छोड़ेंगे.., अंग से अंग लगाना... जैसे गीत बजते रहे और लोग खूब नाचे। एपिक ईवेंट के सहयोग से प्री होली का आयोजन रंग दे गुलाल मोहे का आयोजन गोमती नगर नगर के कसाया इन होटल में हुआ।
संस्था की सीईओ हेमा खत्री और महिलाओं ने भगवान गणेश की स्तुति व आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब की महिलाओं ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। फूलों से वर्षा कर एक दूसरे को फागुन की बधाईयां दीं। सभी ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर तालियों से एक दूसरे का उत्साहवर्धन किया। बच्चों, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हेमा ने समाज के सभी वर्ग को प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। रंग गुलाल संग फूलों की होली गोमती नगर विशाल खंड के अटल पार्क में स्थानीय लोगों ने होली उत्सव मनाया। होली के गीतों की धुन पर लोग खूब नाचे। गोमती नगर हैनीमैन चौराहे के पास नक्षत्र होटल सभागार में होली पार्टी का आयोजन किया गया। यहां पर महिलाओं और पुरुषों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। गीतों की मस्ती के बीच लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। रोटरी क्लब की ओर से प्री होली पार्टी का आयोजन गोमती नगर के विक्रांत खंड स्थित होटल यूटोपियन लक्स में हुआ। आयोजन में लोगों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगों के साथ फूलों की होली खेली गई। जवाहर भवन में होली खेली जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से परिसर में महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, कार्यवाहक महामंत्री सुशील कुमार बच्चा, कर्मचारी नेता अमित शुक्ला व अन्य कर्मचारी नेताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


